फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सुलह हुई तो महज 4 महीने में निपटा चेक बाउंस का मामला

Thu, 19 Sep 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चेक बाउंस संबंधी मामले अदालतों में कई-कई साल तक चलते रहते हैं, लेकिन एक मामले में जब सुलह हुई तो महज 4 महीने में ही निपटारा हो गया।
विज्ञापन

बसुंधरा के राजेश कुमार और एटा के जितेंद्र कमार के बीच सीमेंट कारोबार के रुपयों के लेन-देन का विवाद था। जितेंद्र के विरुद्ध राजेश ने 4.20 लाख का चेक बाउंस होने का मुकदमा दर्ज किया था, जो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन था। सुनवाई के दौरान अदालत को लगा कि मामला सुलह-समझौते से निपट सकता है। ऐसे में पत्रावली को मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेज दिया। यहां दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई और समझौते के लिए परामर्श दिया गया। इस पर दोनों पक्ष तैयार हो गए।
विज्ञापन

4.20 लाख रुपये अदायगी पर मामला तय हुआ। इसमें से 3.75 लाख रुपये राजेश कुमार ने सुलह केंद्र में जमा कर दिए। जबकि शेष 45 हजार रुपये 27 सितंबर तक जमा करने का वादा किया। इस पर जितेंद्र कुमार ने भी सहमति जता दी। समझौते के बाद पत्रावली को आगे की कार्यवाही के लिए सीजेएम कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें