हत्सारी रोड स्थित सारासिंह महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के
दौरान अवैध वसूली को लेकर बुधवार को बीएससी द्वितीय वर्ष के
परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। वहीं प्रबंधक ने छात्रों को बाहर
निकाल दिया। सूचना पर एसडीएम व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत
में ले लिया है।
प्रबंधक ने करीब एक दर्जन से अधिक छात्रों से रुपये मांगे, रुपये न
देने पर प्रबंधक ने छात्रों को कक्ष से बाहर निकाल दिया। नाराज छात्र
विद्यालय के बाहर खडे़ होकर नारेबाजी करने लगे। मामले की जानकारी एसडीएम,
पुलिस को दी गई।
मौके पर एसडीएम भैरपाल सिंह, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ
पहुंचे गए। छात्र सरवेश कुमार, अनुराग, श्रीपाल, श्वेता पांडेय, शिवानी
मिश्रा, आमतोष मिश्रा, सीमा मिश्रा आदि छात्र छात्राओं से वार्ता की।
छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रबंधक परीक्षा के नाम पर 5000 रुपये,
प्रैक्टिकल के नाम से 500-500 रुपये मांग रहे थे, नहीं देने पर परीक्षा से
बाहर निकाल दिया।
कालेज प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप का कहना है कि जिन
परीक्षार्थियों ने फीस जमा नहीं की थी, उन्हीं से फीस मांगी गई थी। बाद में
छात्रों से परीक्षा देने की बात कही थी, मगर यह नहीं माने। पुलिस ने
प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि छात्रों की तहरीर पर
आरोपी प्रबंधक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
---
विश्वविद्यालय को इस संबंध में लिखित रूप से अवगत कराते हुए भविष्य में उक्त महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने को कहा है।
-भैरपाल सिंह,एसडीएम अलीगंज।