एटा। कोरोना महामारी के चलते बाजार पर काफी असर पड़ा है। वहीं व्यापारी जीएसटी को लेकर पहले से ही असंतुष्ट बने हुए हैं। उनका कहना है कि जीएसटी की जटिलता और अधिकता की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस आम बजट में जीएसटी का सरलीकरण किया जाए और इसकी दरें भी कम की जाए तो कहीं बाजार की रफ्तार बढ़े।
एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। बजट को लेकर व्यापारियों का मानना है कि यदि ऑटोमोबाइल, कपड़ा आदि पर लगी जीएसटी दरों में कमी लाई जाए तो व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है। जीएसटी की वजह से उत्पाद के दाम अधिक हैं और ग्राहक खरीदारी से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना के चलते लोगों की आय प्रभावित हुए हैं। ऐसे में बाजार में पहले जैसी बात नहीं है। इस तरह के माहौल में सरकार को व्यापार और व्यापारियों के लिए राहत भरे प्रावधान बजट में देने चाहिए।