फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत पर नाम लिखने से क्या फायदा एक आई लहर कुछ बचेगा नहीं...

Mon, 11 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कवियों ने गुदगुदाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को कासगंज महोत्सव में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में देश-विदेश के मंच पर अपनी प्रस्तुति देने वाले नामचीन कवियों ने रचनाएं पढ़ी।  
विज्ञापन

अलीगढ़ से आई कवियत्री मुमताज नसीम ने हे सरस्वती मां, तेरे चरणों में अर्पण मेरे दो जहां सुनाकर ज्ञान की देवी मां सरस्वती का आव्हान किया। हरियाणा से आए हास्य कवि महेंद्र सिंह ने अपनी व्यंग रचनाएं पढ़कर लोगों को हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर किया। मोनिका देहलवी ने प्रेम रस की कविता पढ़ते हुए सुनाया कि यदि प्यार में हम इतने समर्पित न होते दुनिया में तेरे नाम से चर्चित न होते। हास्य कवि डा. प्रवीण शुक्ल ने नेता जी ने वोटरों से कहा कि यदि चाहोगे दाना पानी सभी को फ्री में दिलवाउंगा, एक बार जरा बस जीत मुझे दिलवा दो, गंजो के सिरों पर भी बाल उगवाउंगा। राजनीति और देश की व्यवस्था पर भी व्यंग उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से किए। मशहूर कवि डा. विष्णु सक्सेना ने अपनी प्रमुख रचना रेत पर नाम लिखने से क्या फायदा एक आई लहर कुछ बचेगा नहीं, तुमने पत्थर सा हमको कह तो दिया पत्थरों पर लिखोगे तो मिटेगा नहीं सुनाकर सभी का मनोरंजन किया। मुमताज नसीम ने अपनी रचना पढ़ते हुए कहा कि आज इकरार कर लिया हमने, खुद को बीमार कर लिया हमने, अब तो लगता है जान जाएगी, तुमसे जो प्यार कर लिया है हमनें। मध्यप्रदेश से आए कवि शशिकांत यादव ने संचालन करते हुए अपनी वीररस, हास्य व्यंग की पंक्तियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
एसपी सुनील कुमार, एडीएम बीएम मिश्र, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एसडीएम संजय सिंह, सीओ सबीह हैदर, तहसीलदार मनोज कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजक मंडल एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, रजत बिड़ला, राकेश गर्ग, सतवीर सिंह, विकास गुप्ता, दविंदर चंडौक, चरन सिंह यादव, राकेश चोला, मनोज पांडेय, अनिल गुप्ता, पदम अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, डा. सुरेंद्र गुप्ता, जयंत गुप्ता, नीरज गुप्ता, पूरन सिंह राना, गौरव वर्मा, अमित पाठक, उत्कर्ष आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें