फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पत्नी ने समय पर नहीं बनाया खाना... तो पति ने उठाया ऐसा कदम, किसी को नहीं हुआ यकीन

Tue, 10 Sep 2024 09:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने समय पर खाना नहीं बनाया तो पति ने आत्महत्या का प्रयास किया। घरवालों को पता चला तो वह परेशान हो उठे। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में पत्नी ने समय पर खाना नहीं बनाया, तो पति ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से उपचार के बाद स्वास्थ्य में लाभ होने पर घर भेज दिया है।

विज्ञापन


मामला जैथरा थाना क्षेत्र के धुमरी का है। यहां के निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा जितेंद्र सिंह की सोमवार की देर रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। पूछने पर बेटे ने बताया कि पत्नी ने समय से खाना नहीं बनाया। इससे उसको गुस्सा आ गया। 

गुस्से में उसने घर में रखी हुई फसल में लगाई जाने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जब परेशानी हुई तो हम लोगों को बताया। उसे आनन-फानन में लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उपचार के बाद स्वस्थ होने पर घर ले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें