फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा निस्तारण: 400 टन कूड़े में लगा दी आग, सांस लेना दुश्वार

विज्ञापन
ट्रांसपोर्टनगर स्थित एमआरएफ सेंटर के पास सुलगता हुआ कुड़ा। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका ने शहर भर से करीब 400 टन कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर पहुंचाया, लेकिन यहां निस्तारण के इंतजाम नहीं कर सकी। कर्मचारियों ने पूरे कूड़े में आग लगा दी। यह कूड़ा पांच दिनों से सुलग रहा है। जिससे वहां के लोगों का सांस लेना दुश्वार बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा जीटी रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे एमआरएफ सेंटर का निर्माण किया गया है जहां पर शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण किया जाना है। पालिका द्वारा रोजाना शहर से निकलने वाले कूड़े को यहां पर इकट्ठा किया जा रहा है, लेकिन यहां कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन स्थापित न होने की वजह से करीब 400 टन कूड़े के ढेर लग गए। पांच दिन पहले इन ढेरों में आग लगा दी गई, जो अभी तक सुलग रही है। जिसकी वजह से कूड़े से उठने वाले धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लोग पूरे दिन दुर्गंध से परेशान हैं। वहीं वातावरण भी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें