फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेजबान साथा नबीपुर की टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Sun, 28 Sep 2025 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
साथा नबीपुर में कबड्डी मैच में जोर-आजमाइश करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम साथा नबीपुर में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मेजबान गौरव राघव साथा नबीपुर टीम ने इसमें जीत हासिल की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा नेता रविंद्र सिंह पम्मी ठाकुर और सूर्य प्रताप सिंह सूरज भैया ने किया। कबड्डी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह खेल कभी भारत का सर्वाधिक प्रिय था लेकिन जनप्रतिनिधियों और सरकारी सहयोग की कमी के कारण इसकी लोकप्रियता में कमी कमी आई। उन्होंने इस खेल को फिर लोकप्रिय करने के लिए खेल प्रेमियों, समाजसेवियों और विशेष रूप से जनप्रतिनिधियों को आगे आने और सक्रिय योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में 24 टीमों ने हिस्सा लिया। इनके खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला गौरव राघव साथा नबीपुर और मुकंदपुर (अलीगढ़) की टीमों के बीच खेला गया जो बेहद कश्मकश भरा रहा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आशु ठाकुर, अमन ठाकुर, अतुल ठाकुर, विजय ठाकुर, अकराबाद के ग्राम प्रधान राजा ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, कुलदीप सिंह, नीरज कुमार, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें