फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी की मिसाल: बाबूगंज में मिले जेवरात, युवक ने पुलिस को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर स्थित बाबूगंज में तीन दिन पूर्व युवक को जेवरातों सहित एक पर्स मिला था। युवक ने स्थानीय दुकानदारों को पर्स में जेवरात मिलने की बात बताई। इसके बाद व्यापारियों के सामने ही पर्स को खोलकर देखा गया तो उसमें जेवरात निकले। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अतुल राठी को व्यापारियों की ओर से जानकारी दी गई, इसके बाद गोदाम चौकी प्रभारी के संज्ञान में मामला डाला गया और जेवरातों का पर्स उप निरीक्षक रीतेश ठाकुर के सुपुर्द बुधवार की देर शाम कर दिया गया।
विज्ञापन

गोदाम चौकी प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया है कि पर्स में सोने और चांदी के जेवरात हैं, सही दावेदार के आने पर लिखा पढ़ी करके सुपुर्द कर दिया जाएगा। एक दावेदार आया है लेकिन उसकी भी जांच की जा रही है। वहीं व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने बताया है कि जिस युवक को पर्स मिला है, उसने ईमानदारी की मिशाल कायम की है, लोग बहुत छोटी रकम पर इमान डिगा जाते हैं लेकिन युवक ने लाखों रुपये के जेवरात पुलिस के सुपुर्द किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें