फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू विषाणु जनित वायरस है: डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम सुखलाल भारती साथ मे एसएसपी सुनील कुमार सिंह ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लू एन्जा) को लेकर बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि बर्ड फ्लू विषाणु जनित वायरस है। सामान्यत: यह पक्षियों को संक्रमित करता है, परंतु यह सूकर व अश्व के साथ ही मनुष्य को भी संक्रमिक कर सकता है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद स्तर पर बर्डफ्लू के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। स्तर एवं विकास खंड स्तर पर रैपिड रेस्पोन्स टीम का गठन कर पोल्ट्री फार्म की सूची बना दी गई। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी को अपने क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म एवं पोल्ट्री उत्पादन बेचने वाले दुकानदारों की सतत निगरानी, निरीक्षण हेतु निर्देशित कर दिया गया है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा पक्षी, अंडा का आयात जनपद की सीमा में नहीं होने दिया जाएगा। पक्षी, अंडा का परिवहन खुले वाहन में न किया जाए तथा मुर्गा मीट बिक्री भी खुले स्थान पर न की जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, डीएफओ अखिलेश पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीवीओ एसपी सिंह रहे।
आयकर में छूट के लिए 18 तक जमा कराएं दस्तावेज
एटा। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने समस्त पैंशनर्स जो कोषागार एटा से पैंशन प्राप्त कर रहे हैं तथा आयकर की सीमा में आते हैं वह आयकर में छूट व रिवेट के लिए अपना दावा तथा पेन नंबर साक्ष्य सहित स्वप्रमाणित कर दो प्रतियों में प्रत्येक दशा में 18 जनवरी 2021 तक कोषागार कार्यालय में उपलब्ध करा दें, अन्यथा पैंशन धनराशि से नियमानुसार देय आयकर की कटौती भुगतान से कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें