फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड की गई जान

Sat, 21 Feb 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतकअवधेश यादव का फाइल फोटो-
विज्ञापन
एटा। ड्यूटी पर जाते समय होमगार्ड की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इसकी वजह से उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह थाना जैथरा से जसरथपुर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव सर्रा के पास यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


गांव जीसुखपुर थाना बागवाला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि पिता अवधेश यादव (40) शुक्रवार की सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जैथरा थाने में थी। वहां हाजिरी लगाकर थाना जसरथपुर के लिए निकले थे। तभी रास्ते में गांव सर्रा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों व स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देेते हुए घायल अवधेश यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताया कि अवधेष यादाव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। इन पर भी दो बेटे व एक बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। रोते- बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें