फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुष्कर्म के आरोपी की धमकियों से तंग आकर किशोरी ने लगाया फंदा

Fri, 20 Feb 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी की धमकियों से तंग आकर एक 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। अदालत के आदेश पर प्राथमिकि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि बेटी को आरोपी कुलदीप 2023 में बहला-फुसलाकर ले गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोप है कि जेल से बाहर आते ही कुलदीप किशोरी को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने लगा।

ननिहाल भेजने पर भी 29 दिसंबर 2023 को आरोपी वहां पहुंचा और खेत से लौट रही किशोरी को रोककर धमकाया। बदनामी के डर से 30 दिसंबर को किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि थाना और एसएसपी कार्यालय से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो अदालत की शरण ली। इसके बाद कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें