अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव नगला बल्लभ में पांच लोगों ने गांव निवासी होमगार्ड इंद्रपाल पर हमला कर दिया। घायल होमगार्ड ने मंगलवार की सुबह थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
इंद्रपाल ने बताया कि सोमवार की शाम को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के पांच लोगों से विवाद हो गया। उन्होंने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि इंद्रपाल का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मिली तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।