फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ होलिका दहन: फोटो

विज्ञापन
गला चांद में होली के दौरान निगरानी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद और जैथरा थाना व कस्बा में शुक्रवार को पुलिस की तैनाती के बीच होलिका दहन कराया गया। त्योहार के दौरान पूरे दिन पुलिसबल तैनात रहा। नगला चांद में 15 मार्च को एक छात्र की हत्या गोली मारकर की गई थी। जबकि 16 मार्च की रात जैथरा में दोनों पक्षों के बीच झगड़े के बाद पुलिस टीम पर भी पथराव और फायरिंग कर दी गई थी। दोनों ही इलाकों में तनाव की स्थिति देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन

गांव नगला चांद में 15 मार्च को छात्र प्रदीप की हत्या गोली मारकर की गई थी। इसमें आरोप प्रधान पक्ष पर है। मृतक के परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया था। वहीं पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े किए थे। जिसके बाद थाने के एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षियों को निलंबित किया गया था। वहीं गांव में पुलिस व पीएससी को तैनात कर दिया गया था। शुक्रवार को गांव होली पर पुरानी परंपरा के अनुसार एक स्थान पर होलिका रखी गई।
इस दौरान किसी तरह माहौल न बिगड़े इसके लिए जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। होलिका दहन के बाद लोग घरों में ही रहे। शाम को भी बहुत कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। वहीं जैथरा कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को होली के त्योहार पर कस्बे में विशेष सतर्कता बरती गई। इस दौरान पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं।
विज्ञापन

होली का त्योहार व शब ए बरात दोनों एक ही दिन थे। ऐसे में पुलिस की मोबाइल टीमों सहित क्यूआर टीमें भी लगाई गईं थी। जो लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर गश्त करती रहीं। लोगों को शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें