फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होली पर्व को शंातिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिलेभर में कड़ी चौकसी रही। वहीं शाम के समय पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। पूरे जिले में 1447 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सभी स्थानों पर होली की पूर्व संध्या से ही पुलिसबल तैनात रहेगा। मोबाइल पुलिस टीमें भी गठित की गई हैं।
विज्ञापन

नगर में शुक्रवार की शाम प्रभुपार्क से पुलिस ने फ़्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च ने नगर के बाजारों और बस्तियों में भ्रमण कर लोगों से शांति के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की। लोगों को बताया गया कि जबरन किसी पर रंग न डाला जाए। आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाएं। साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि जगह-जगह डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, गवेंद्र पाल गौतम, इंस्पेक्टर दिनेश दुबे सहित अन्य थाना प्रभारी व पुलिसबल मौजूद रहे।
- होली पर्व के लिए कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए फ्लैगमार्च कराया गया है। पूरे जिले में सेक्टर स्कीम लागू की गई है। 1447 स्थानों पर होलिका का दहन किया जाएगा। सभी लोग शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। अराजकतत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेेगी। - सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें