फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आने वाले व्यक्ति की जांच करेगी रैपिड रिस्पांस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना वायरस को लेकर आगरा में संदिग्ध मरीज मिलने के बाद प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। विदेश से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच एयरपोर्ट पर होने के बाद जिले में रैपिड रिस्पॉस टीम उसकी निगरानी करेगी। इसको लेकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि टीम 28 दिन तक उस व्यक्ति पर नजर रखेगी। निगरानी रखने के लिए आउट ब्रेक कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे में पूछा। जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन ने बताया कि उन्होंने दस बेड का वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतालों से भी सामंजस्य बनाकर रखने की बात कही।
आशा व एएनएम करेंगी जागरूक
अब आशा व एएनएम घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करेंगी। लोगों को बताया जाएगा कि दिन में कम से कम पांच बार सेनेटाइजर या साबुन से हाथ धोएं। इससे बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
डीएम सुखलाल भारती ने लोगों से अपील की है कि वह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। सिनेमा घर, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, मेले, होटल, पार्टी आदि में न जाएं। जुकाम, खांसी, बुखार व श्वांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। जांच पड़ताल में अगर बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो तत्काल एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि चीन से आने वाले यात्रियों की खास तौर से निगरानी की जाएगी।
नए वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड
जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड में ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को नए वार्ड में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। जहां उसमें दस बेड भी डाल दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया सेपरेट वार्ड को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वार्ड में सीएमएस डॉ. आर के अग्रवाल सहित दो फिजीशियन व एक फार्मासिस्ट को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें