होली खेले मुनिराज अकेले वन में, महावीर कहो, महावीर सुनो, महावीर है ऐसा नाम साथी, प्रभु रथ पर हुए सवार जैसे भजनों पर झूमते युवा, गूंजते भगवान महावीर के जयकारे और मन में भक्ति की तरंग। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के मौके पर निकाली गई रथयात्रा में दिखा। इस दौरान रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
मंगलवार सुबह शहर के घंटाघर स्थित जैन मेला स्थल पर भगवान महावीर का अभिषेक, पूजन किया गया। दोपहर में मेला स्थल से वापसी रथयात्रा शुरू की गई। रथयात्रा गोदाम चौकी, जीटी रोड, हाथी गेट, सुभाष मूर्ति, वली मोहम्मद चौराहा, मोरध्वज मंदिर, महावीर पार्क नन्नूमल चौराहा, पुलिया गर्वी होती हुई पुरानी बस्ती बड़े जैन मंदिर पर संपन्न हुई। मोरध्वज मंदिर पर रथयात्रा के विश्राम के दौरान नव निर्वाचित सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड का सम्मान किया गया। रथयात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर स्वागत किया। वहीं पुरानी बस्ती बड़ा जैन मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, संजय जैन, सुनील बांदा, विमल जैन, मुनेंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, सतेंद्र जैन, अनिल जैन, कैलाश चंद्र जैन, विजय जैन, मोहित जैन, मोना जैन, विक्की जैन, संजू जैन, टिंकू जैन, पंकज जैन, विनय जैन, उमेश जैन मौजूद रहे।
भगवान महावीर रथयात्रा का समाजसेवियों ने स्टॉल लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक विपिन वर्मा, समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री, प्रशांत गुप्ता, अनुज जैन बाबू ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
एटा। जैन मेला स्थल पर सोमवार रात को विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा एक शाम महावीर के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अलवर से आई सुनील जैन एंड पार्टी के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुुतियां दीं। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रवीन जैन, दीप प्रज्वलन कैलाश चंद्र जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन ने किया। इस मौके पर कलाकारों ने कलश नृत्य, अग्नि नृत्य समेत तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गायिका शीतल जैन के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस मौके पर आनंद जैन, अनुज जैन, रोहित जैन, गजेंद्र जैन, नीरज कूकी, अनिल जैन, प्रभाचंद्र जैन मौजूद रहे।
महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के मौके पर युवाओं ने रक्तदान किया। चुनमुन झांकी मंडल और विमल सागर सेवा समिति के बैनर तले युवाओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस मौके पर संजीव जैन, विक्रांत जैन, राजीव जैन, अमित जैन, बौबी जैन, दिनेश चंद्र जैन, अंकित जैन, राहुल जैन, ईशान जैन, नीरज जैन, अनूप जैन, अनुज जैन, अरुण जैन, दिलीप जैन, मोनी जैन, रिंकू जैन मौजूद रहे।