फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हिमांशी जादौन और गौरव पाराशर को दीक्षांत समारोह में किया गया सम्मानित

Fri, 17 Oct 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में हिमांशी जादोन को सम्मानित करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। स्रोत स्वयं - फोटो : reasi news
विज्ञापन
एटा। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के द्वितीय दीक्षांत समारोह में जिले के दो छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। जेएलएन महाविद्यालय की एमए अंग्रेजी की छात्रा हिमांशी और आरकेएसडी कॉलजे के एमए अर्थशास्त्र के छात्र गौरव पाराशर को सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय की छात्रा हिमांशी जादौन ने एमए अंग्रेजी में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त एमए अंग्रेजी की छात्रा शुभी पांडेय ने विश्वविद्यालय की श्रेष्ठता सूची में दूसरा और एमए राजनीतिशास्त्र की छात्रा कोमल अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही बीए में महाविद्यालय की छात्रा नंदिनी वर्मा ने दूसरा एवं भावना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीबीए की छात्रा श्रद्धा चौहान ने विश्वविद्यालय की श्रेष्ठता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीबीएस परिहार ने इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई एवं आर्शीवाद दिया। इस दौरान मुख्य अनुशासक डाॅ. प्रवेश पांडेय, डाॅ. सुनील विप्रा, डाॅ. रत्नेश कुमार मिश्र, डाॅ. सर्वेंद्र कुमार, संजय कुमार यादव, डाॅ. जया गुप्ता, डाॅ. बाबू लाल भारती, डाॅ. हर्षा शर्मा, आनन्द कुमार, रवि कुमार यादव आदि ने प्रशंसा की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरव पाराशर ने एमए अर्थशास्त्र विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। गौरव पाराशर ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि यदि छात्र दृढ़ निश्चय और समर्पण के साथ अध्ययन करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें