फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बोर्ड परीक्षार्थियों के अभिलेख में 25 तक किया जा सकेगा सुधार

Fri, 17 Oct 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों का शैक्षिक विवरण में संशोधन 25 अक्तूबर तक किया जा सकेगा। प्रधानाचार्यों के पास यह अंतिम मौका है। परीक्षार्थियों के अभिलेख में अगर कोई त्रुटि हुई है तो उसे सही कर सकते हैं। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्य को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की आगामी परीक्षा 2026 में है, इसके लिए 56 हजार से अधिक अभ्यर्थी अपना विवरण दर्ज करा चुके हैं। शैक्षिक विवरण भरते समय जिन परीक्षार्थियों से गलती हुई है, वह बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से शैक्षिक विवरण में सुधार कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया प्रधानाचार्य लॉगिन कर 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण में विषय वर्ग, छात्र-छात्रा का नाम, माता पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि व कक्षा 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को संशोधित कर सकते हैं। बताया कि जिले में हाईस्कूल के करीब 29681 और इंटरमीडिएट के 26602 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। सभी प्रधानाचार्य को 25 अक्तूबर तक संशोधन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें