फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विज्ञान क्विज में उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर का दबदबा

Sun, 07 Dec 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बीआरसी खुशरई में विज्ञान क्विज के विजेता विद्यार्थी, साथ में शिक्षक। स्रोत ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
अवागढ़। विद्यार्थियों में विज्ञान प्रतिभा को आगे लाने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र खुशरई पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के मेधावियों का दबदबा रहा। उन्होंने शीर्ष तीन में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड क्षेत्र के जूनियर स्कूलों से विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिस्पर्धा इतनी करीबी रही कि प्रतिभागियों के समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों का त्रिस्तरीय मूल्यांकन करना पड़ा। उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर की वंदना सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम रहीं। वहीं दूसरे तथा तीसरे स्थान पर इसी विद्यालय की कीर्ति तथा विकास रहे।

चतुर्थ स्थान कंपोजिट स्कूल इसौली की प्रतीक्षा तथा पंचम स्थान पर मीसा खुर्द के सत्यम रहे। साधना गौतम इसौली, सोफिया बाबरपुर, नंदिनी सरानी, गोपी इसौली तथा अनु बाबरपुर उत्कृष्ट दस विद्यार्थियों में शामिल रहे।
विज्ञापन

सभी विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र के साथ लेखन पत्रिका तथा पेंसिल बॉक्स देकर प्रोत्साहित किया गया। बीईओ ने शीर्ष पर रहे पांच बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन विज्ञान उपेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, दुर्गेंद्र पाल सिंह, अमित कुमार, विज्ञान शिक्षक चंद्रकांत यादव, रामेश्वर सिंह, धनवीर सिंह सिसोदिया, उषा मिश्रा, केके सक्सेना, अखंड प्रताप सिंह, लेखाकार सचिन कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें