फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईअलर्ट के बाद प्रशासन सतर्क

Sun, 03 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयरफोर्स के बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद हुए हाई अलर्ट से जनपद प्रशासन भी अलर्ट हो गया। रविवार को सीओ ने कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ केे साथ रेलवे स्टेशन, मथुरा, बरेली, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग की।  नगर के प्रमुख होटलों की भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन

सीओ सबीह हैदर 11 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी पदम सिंह, जीआरपी प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह, आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। मथुरा, कानपुर, बरेली रूट की ट्रेनों में भी उन्होंने सघन चेकिंग की। यात्रियों के सामान को खुलवाकर भी चेक किया। इसके बाद सीओ सदर पुलिस टीम के साथ होटलों में चेकिंग को पहुंचे। रेलवे रोड पर बने हुए होटलों पर भी उन्होंने सघनता से चेकिंग की। चेकिंग में होटलों में सुरक्षा के मानक खरे न उतरने पर सीओ ने नाराजगी जाहिर की और होटल मालिकाें को कड़ी चेतावनी दी। सभी होटल मालिकों को मुख्य प्रवेश द्वार और अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के भी निर्देश जारी किए। सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था सहित अग्निशमन यंत्रों को दुरुस्त रखने एवं यात्रियों को ठहराते समय उनकी पूरी जानकारी रखने के निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यदि फिर से निरीक्षण में अनियमितता पाई जाएगी तो होटल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें