फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आरोग्य मंदिरों पर लटके मिले ताले, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। बारिश के बीच क्षेत्र में वायरल बुखार, डेंगू और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे समय में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि रंजन यादव ने आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया तो वह बंद मिले।
विज्ञापन

एमओआईसी ने पीएचसी से संबद्ध आरोग्य मंदिर सिंधावली और सिरसाटिप्पू का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर दिन में ही ताले लटके मिले। मौके पर तैनात सीएचओ समेत पूरा स्टाफ नदारद मिला। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
इसके बाद उन्होंने पीएचसी पिवारी का भी निरीक्षण किया। यहां फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स पिंकी और सुमन वर्मा ड्यूटी पर मौजूद मिलीं। तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. जीनतन्नुसा अवकाश पर थीं। एमओआईसी ने कहा कि बारिश के मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी आरोग्य मंदिरों पर समय से उपस्थिति, मरीजों को बेहतर उपचार और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें