फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 2.98 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज में बन रही सड़क और चहारदीवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के पीछे सड़क और चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 2.98 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण से मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों के वाहनों की पार्किंग की समस्या भी दूर होने की उम्मीद है। निर्माण पूरा होने के बाद रात के समय बाहरी लोगों, निराश्रित गोवंश और अराजकतत्वों के मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रवेश पर भी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पीछे करीब 300 मीटर लंबी चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही लगभग 500 मीटर लंबी सड़क भी बनाई जा रही है। चहारदीवारी और सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद पीछे की ओर वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी। इससे मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के आसपास वाहनों का दबाव कम होगा।
वर्तमान में मरीजों के तीमारदारों के वाहन मुख्य गेट के आसपास खड़े होने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। मेडिकल कॉलेज के पीछे पार्किंग की व्यवस्था होने से मरीजों और तीमारदारों को भी सुविधा मिलेगी। साथ ही मुख्य गेट पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकेगी। चहारदीवारी बनने से मेडिकल कॉलेज परिसर की सुरक्षा भी मजबूत होगी और अनधिकृत प्रवेश पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें