एटा में फर्जी क्लीनिक धड़ल्ले से चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो मरीज को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। मरीज को छुट्टी दिलाकर क्लीनिक सील कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के एटा में जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सहोरी में अपंजीकृत क्लीनिक संचालित था। लोगों द्वारा डीएम से उसकी शिकायत की गई। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच के बाद उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया गांव सहोरी में अपंजीकृत क्लीनिक की डीएम से शिकायत हुई थी। मंगलवार को जांच के लिए टीम क्लीनिक पर पहुंची। वहां एक मरीज को ड्रिप चढ़ती मिली। संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सका।
बताया कि क्लीनिक अपंजीकृत था। इसके अलावा संचालक चिकित्सा शिक्षा की डिग्री नहीं दिखा सका। इस पर मरीज की छुट्टी कराने के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया।