फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से शादी करने के लिए रची थी अपने अपहरण की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। युवती से शादी करने के लिए युवक ने अपने अपहरण की साजिश रच डाली। मामला थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगवाई का है। यहां का विजय कुमार एक जुलाई की शाम अचानक लापता हो गया था। अगले दिन उसके पिता ने गांव के ही पप्पू सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखा दिया। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार किया तो शादी के लिए झूठी कहानी रचने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि बागवाला पुलिस ने रविवार को विजय कुमार को नगला रंजीत से पहले नदी के पास बने मंदिर के पीछे से बरामद किया। विजय ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया है कि जिला कासगंज थाना पटियाली क्षेत्र के एक गांव में उसकी रिश्तेदारी है। वहां की एक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती की बड़ी बहन पप्पू सिंह के परिवार के कालू उर्फ रतनेश से उसकी शादी कराना चाहती थी। 30 जून को विजय गांव के पहलवान को लेकर युवती के घर पहुंचा।
वहां रात में रतनेश को युवती के साथ देखा। रतनेश को सबक सिखाने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रची। खुद ही पिता को अपहरण होने की सूचना दी। जिस पर पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। विजय का सोचना था कि पप्पू जेल चला जाएगा, जिसमें उसका पूरा परिवार उलझ जाएगा। जिसके बाद विजय युवती के साथ शादी कर लेगा। पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर विजय के विरुद्ध अपहरण की झूठी कहानी रचकर मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें