फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सोमवार की देर शाम को हाथरस की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालते सपाई- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को मौत होने के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देरशाम कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया। सपाइयों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और सीएम से इस्तीफा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी धनगर के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से मोमबत्ती जलाकर हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्टी कार्यालय से जीटी रोड पर रैली निकाली गई। रैली के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए और प्रदेश में गुुंडाराज करार देते हुए सीएम योगी आदित्य नाथ से इस्तीफा की मांग की गई।
डॉ. राजकुमारी धनगर ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की जितनी वारदात भाजपा सरकार में सामने आई हैं इतनी किसी भी सरकार में नहीं हुई। महिलाएं व बच्चियां प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं और उन पर अत्याचार किया जा रहा है। ऐसी सरकार को प्रदेश से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी ने कहा कि निर्भया कांड से भी ज्यादा बर्बरता बेटी के साथ की गई है ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा जल्द से जल्द दिलाई जाए। इस मौके पर जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, अनिल यादव प्रधान, अनिल सागर, फईमुद्दीन वारसी, तहसीलदार सिंह बघेल, सुनील यादव, वेद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें