फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता : हरनाथ सिंह

विज्ञापन
सोमवार को शांती नगर स्थित आवास पर किसानों किसान बिल की विशेषताएं बताते सांसद हरिनाथ सिंह- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने तीन कृषि विधेयक को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक में ऐसा कोई प्रावधान केंद्र सरकार ने नहीं किया है, जिससे कंपनी या बड़े व्यापारी किसान की जमीन पर कब्जा कर सकें।
विज्ञापन

मंगलवार को सांसद हरनाथ सिंह ने शांति नगर स्थित अपने आवास पर जिले के किसान यूनियन के पदाधिकारियों से कृषि विधेयक को लेकर बातचीत की। मंडी खत्म होने, न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसानों की जमीन पर कब्जा व अनुबंध को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हरनाथ सिंह ने कहा कि कृषि विधेयक में ऐसा कोई नया कानून नहीं बना है जिससे किसानों की जमीन पर किसी कंपनी द्वारा कब्जा कर लिया जाए।
दुनिया में कोई ऐसा नहीं है जो किसानों की भूमि को उंगली से छू भी सके। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म नहीं होगा और न ही मंडी खत्म की जाएगी। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, महामंत्री सुरेंद्र, कांग्रेस नेता अनिल कुमार सोलंकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें