नगर के बारहद्वारी पर कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने कैंप लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। देर शाम तक लोगों के पहुंचने का क्रम बना रहा।
बारहद्वारी हनुमान मंदिर के पास लगे सपा व्यापार सभा के कैंप में परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने लोगों को गले मिलकर शुभकामनाएं दी। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजेश अग्रवाल, राकेश शर्मा, डा. शमशाद अख्तर मौजूद रहे। पूर्व सांसद सपा जिलाध्यक्ष ने होली मिलन समारोह में कहा कि रंगो का यह त्योहार हमें आपस में प्रेम भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है। इस दौरान प्रदीप सीए, दविन्दर चंडौक, गौर आदि मौजूद रहे।
विहिप और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से शिविर आयोजित कर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद विरथरे, बजरंग दल नगर संयोजक आकाश सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी सहित अन्य वरिष्ठ विहिप व भाजपा नेताओं ने लोगों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रमेश साहू, ज्ञान तिवारी, शिवशंकर साहू, कौशल साहू, नितिन शर्मा, सतीश साहू आदि मौजूद रहे।
खाटू श्याम मित्र मंडल ने भी सोरों गेट पर कैंप लगाकर लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अंकुर अग्रवाल, जेसी चतुर्वेदी, राजेंद्र बोहरे, सचिन सेंगर, दीपक अग्रवाल, गौरव, मोहित मित्तल, अन्नू मित्तल आदि मौजूद रहे। क्षत्रिय सभा ने बाराहाद्वारी शिवाजी पार्क पर कैंप लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। क्षत्रिय सभा जिलाध्यक्ष महेश गहलोत ने सभी से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुकेश गहलोत, राजेश वर्मा, सुनील जादौन, राजीव वर्मा, सत्यप्रकाश, सीताराम, कैलाश चंद्र, संतोष गहलोत आदि मौजूद रहे।