फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां बांटने से बड़ता है प्रेम- मानपाल

Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में गले मिलकर दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार संगठन और ह्यूमन वेलफेयर डेवलपमेंट एंड एजूकेशनल सोसाइटी ने अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में बोलते हुए परिवहन राज्य मंत्री मान पाल सिंह ने कहा कि खुशियां बांटने से प्रेम बड़ता है, इसलिए हम जितनी अधिक खुशियां बांटेंगे उतना अधिक प्रेम लोगों का मिलेगा। जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। संगठन के जिला महामंत्री दीपक सराफ, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, संयोजक पंकज जैन, मानपाल सिंह मिनी ने भी व्यापारियों से गले मिलकर होली की शुभकामना दी। इस दौरान रविकांत सक्सेना, भगवानदास अग्रवाल, हरीओम, मुन्ना लाल वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता, सुभाष, प्रदीप गुप्ता, शंशाक जैन, कुलदीप सक्सेना, जगदीश चौहान, वरुण जैन, विनोद गुप्ता, दिलीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ह्यूमन वेलफेयर डेवलपमेंट एंड एजूकेशनल सोसायटी कासगंज ने कश्यप धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। पालिकाध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह ने कहा कि होली का त्योहार हमें प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है इसलिए इस त्योहार पर हर तरह की वैमनस्यता को मिटाकर दुश्मन को भी दिल से गले लगाना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष बली मुहम्मद, कोषाध्यक्ष वारिस हुसैन ने गले मिलकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संस्था के सदस्य प्रभात शर्मा, बबलू कश्यप, गिरधर भटनागर, पुन्नी, दीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें