हनुमान जयंती के अवसर पर कसबा सकीट में धूमधाम से हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई।
सकीट में पीपल टोला स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। बैंड बाजों की मधुर स्वर लहरियों पर भक्तजन झूमझूमकर जयश्रीराम, बजरंग बली की जय के जयकारे लगा रहे थे। भक्तजनों ने आरती उतार कर एवं पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद भक्तजनों के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। सौरभ राज, सागर सिकरवार, गोपी चौहान, मोहित वार्ष्णेय, केशव दीक्षित, शिव कुमार, आदित्य सक्सेना, छोटे पंडित, टीटू चक, अवधेश दीक्षित, वंशी वर्मा, अजय आदि प्रमुख थे।
वहीं एटा में हनुमान जयंती के पर्व पर मारहरा रोड स्थित चंद्रनगर में हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड के सामूहिक पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयेाजन किया गया। इसमें हजारों भक्तजनों ने प्रसाद लिया। उपस्थित लोगों में प्रवेश चंद्र कैलानी, जनकरानी कैलानी, राजीव कैलानी, सोनिया कैलानी, डॉ महाराज कुमार, राजीव नारायन एडवोकेट आदि प्रमुख थे। राम लीला मढ़ी स्थित श्री सीताराम मंदिर पर हनुमंत जयंती पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। सुबह आठ बजे आयोजित हनुमंत यज्ञ में सैकड़ों भक्तों ने आहुतियां देकर भगवान की कृपा की कामना की। दोपहर बाद सुंदरकांड का सामूहिक संगीतमय पाठ किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल गूंज उठा। उपस्थित लोगों में अध्यक्ष इं.राजीव नारायन, कौशिल्यान, प्रदीप कुमार, यश सक्सेना, प्रताप सिंह आदि प्रमुख थे।