फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुझिया के संग घुली प्यार की मिठास: राकेश

Fri, 25 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल का होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल का होली मिलन समारोह गंगा देवी माहेश्वरी भवन में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने होली गीतों से सभी का मनोरंजन किया। बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष राकेश बिड़ला ने कहा कि होली का त्योहार परस्पर मिलन का त्योहार है, इसलिए गुझ्यिा के साथ प्यार की मिठास भी आपस में घोलें। मंत्री संजीव पल्तानी ने भी समाजबंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी जीवन की कामना की। इससे पूर्व अध्यक्ष, प्रबंधक, मंत्री ने भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने मां सरस्वती और गणेश वंदना प्रस्तुत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों और समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुनील दरगढ़, गोपाल झंवर, संतोष भड़सारी, निर्मल सोमानी, गौरव कुमार, राजीव बिड़ला, अशेाक डांगरा, देवेंद्र मूदड़ा, राहुल बिड़ला, महिला समिति में प्रतिभा रेदड़, शशि कांवरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें