जनपद में दो अलग अलग स्थानों पर हुए अग्निकांड में 16 घर जल गए। ग्राम गठौरा में आग से 15 घर जल गए। घरों में रखा गल्ला, कपड़ा, बर्तन आदि जल गए। जबकि ग्राम मामों में अलाव से लगी आग में 48000 की नकदी सहित अन्य घरेलू सामान जल गया।
गंजडुंडवारा विकासखंड क्षेत्र के गांव गठौरा में दोपहर को गांव के अतरसिंह, भूमिराज, लखपत, रामपाल, सरनाम, फूलसिंह, विकेश, दिनेश, राजपाल, सुनील, पुष्पेंद्र, देवदुलारे, बालकिशन, धर्मवीर, सोरन के घरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड को दी गई। देर सांय तक ग्रामीणों ने आग को बुझाया। लेकिन तब तक घरों में रखा गल्ला, कपड़ा, बर्तन, चारपाईयां आदि सब कुछ जल गया। आग की जानकारी होने पर तहसीलदार नवीन कुमार, कानूगो श्यामपाल एवं लेखपाल गिरंद ङ्क्षसह आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहुंच गए। वहीं ग्राम मामों में अलाव से भीकम सिंह पुत्र वेदराम के यहां आग लग गई। आग में भीकम की 48000 रुपये की नकदी व अन्य घरेलू सामान जल गया।
गेहूं व चावल की व्यवस्था कराई
ग्राम गठौरा तहसीलदार नवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित ग्रामीणों के पास खाने को कुछ नहीं बचा। उन्हें रात को खाने के लिए राशन डीलर से गेहूं व चावल की व्यवस्था कराई। जिससे ग्रामीणों को भोजन की व्यवस्था हो सके।
कंबलों का किया वितरण
ग्राम गठौरा में आग से पीड़ित परिवारों को ठंड से बचाने के लिए तहसीलदार नवीन कुमार ने कंबलों का वितरण किया। जिससे रात में ग्रामीण ठंड से न ठिठुरें।