कलरफोटोयुक्त मतदाता पहचानपत्र के संबंध में बैठक में मौजूद बीएलओ
- फोटो : Amar Ujala
विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता पहचानपत्र और मतदाता पर्चियां वितरित कराने के लिए शुक्रवार को जिले की तीनों तहसीलों में एसडीएम ने बीएलओ संग बैठक कर निर्देश दिए। बैठक में बीएलओ को अफसरों ने नई मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई है।
शुक्रवार को अलीगंज, जलेसर और सदर तहसील में उपजिलाधिकारी ने बीएलओ संग बैठक की। बैठक में बीएलओ को मतदान की जिम्मेदारियां बताईं। कहा कि बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर अपना मोबाइल नंबर लिखवाने के अलावा स्कूली बच्चों के साथ लेकर मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाले। बैठक में मतदाता पर्ची देते हुए अफसरों ने मतदान से पांच दिन पूर्व मतदाता के हाथ में पर्ची और पहचानपत्र देने के निर्देश दिए है।
अफसरों ने बीएलओ हिदायत दी है कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति को एक साथ मतदाता पर्चियां और पहचानपत्र देने से बचें। बैठक में 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर मतदाताआें को एकत्र कार्यक्रम आयोजित करने और कलर मतदाता फोटो पहचान पत्र देकर सम्मानित करने को कहा गया है। बैठक में एसडीएम सदर रवि प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम जलेसर राजपाल सिंह, अलीगंज एसडीएम मोहन सिंह, तहसीलदार संजीव ओझा मौजूद रहे।