फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जीएसटी टीम की कार्रवाई, 55 लाख की तंबाकू का स्टॉक सील

Fri, 10 Jul 2026 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में तंबाकू फर्म के बाहर खड़ी जीएसटी अ​​धिकारियों की गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। कायमगंज रोड स्थित लक्ष्मण-महावीर तंबाकू फर्म के गोदाम पर शुक्रवार को जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा अलीगढ़ की टीम के पहुंचने पर व्यापारियों में खलबली मच गई। टीम ने 9 घंटे फर्म पर जांच की और 55 लाख की तंबाकू का स्टॉक सील कर दिया। 15 दिन में दूसरी बार कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में खलबली मच गई। वह कार्यालय पर ताले डालकर गायब हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे डिप्टी कमिश्नर नीरज प्रकाश, एसआईबी असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक कुमार सिंह, राज्य कर अधिकारी राहुल दीक्षित, मनीष शर्मा, चरन जीत सिंह, और मनीष कुमार श्रीवास्तव लक्ष्मण महावीर तंबाकू फर्म के गोदाम पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जांच शुरू की। जीएसटी टीम ने गोदाम में उपलब्ध तंबाकू के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए जीएसटी रिटर्न, बिल, ई-वे बिल सहित अन्य वित्तीय अभिलेखों की बारीकी से जांच की। रात 7:45 बजे टीम जांच के बाद बाहर निकली। असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि फर्म पर गहनता से जांच की गई है। स्टॉक मिलान में गड़बड़ी पर 55 लाख कीमत की तंबाकू का स्टॉक सील कर दिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बार-बार कार्रवाई से व्यापारी परेशान
लक्ष्मण महावीर तंबाकू फर्म के गोदाम पर तीन माह पहले भी जीएसटी की टीम ने छापा मारा था। इसके अलावा 15 दिन पूर्व एक अन्य फर्म पर भी जीएसटी टीम ने चेकिंग की थी। जल्दी-जल्दी जीएसटी टीम की छापामारी से तंबाकू व्यापारी तनाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें