फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जीएसटी विभाग ने व्यापारियों को तकनीकी परिवर्तनों की जानकारी

Sat, 06 Jun 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राज्य कर कार्यालय की ओर से शनिवार को अरुणा नगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें विभागीय प्रावधानों, नवीन तकनीकी परिवर्तनों तथा व्यापारी हित से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों को नियम 14ए के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया, जीएसटी 2.0 के अंतर्गत प्रस्तावित सुधारों एवं तकनीकी बदलावों तथा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। साथ ही विभाग ने करदाता सेवाओं के सरलीकरण, पारदर्शिता एवं व्यापार सुगमता के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता सुन्नेश जैन रहे। व्यापार मंडल की ओर से जिला महामंत्री राकेश वार्ष्णेय, आलोक जैन तथा अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
इस दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं, जिज्ञासाओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर विभाग एवं व्यापारिक समुदाय के मध्य बेहतर समन्वय, व्यापार सुगमता, करदाता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा व्यापारी हितों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त खंड एक राकेश प्रताप राव एवं खंड 2 के उपायुक्त विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें