सैनिक कल्याण कार्यालय में पौधरोपण करते नव उन्नति फाउंडेशन के पदाधिकारी। स्रोत फाउंडेशन
एटा। विश्व पर्यावरण दिवस पर नव उन्नति फाउंडेशन ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इससे पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल महेंद्र प्रसाद को पौधा भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद संस्था के सदस्यों व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में पौधे रोपे। नव उन्नति फाउंडेशन की सचिव पूनम यादव ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है उन्हें संरक्षित करना भी आवश्यक है। समाजसेवी बबिता जैन ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। फेमचंद्र, सुनील जैन बांदा, श्वेता यादव, राधा चौहान और मोहन कुमार ने भी पौधरोपण किया।