फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सरकारी स्टाॅल खाली, कैसे मिले योजनाओं की जानकारी

Tue, 14 Jan 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
एटा महोत्सव में खाली पड़ा पर्यटन विभाग का स्टॉल। देखरेख न होने से होर्डिंग भी गिरासू हाल में है - फोटो : एटा महोत्सव में खाली पड़ा पर्यटन विभाग का स्टॉल। देखरेख न होने से होर्डिंग भी गिरासू हाल में है।
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव का 9 जनवरी को आगाज हो चुका है। यहां हर सरकारी विभाग की स्टॉल लगाई गई हैं।
विज्ञापन

ताकि जिले भर से आने वाले लोग योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते तमाम स्टॉल लगातार खाली पड़े हैं और लोगों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस महोत्सव में लोगों के फिश टनल, हवाई जहाज सेल्फी सहित मनोरंजन के लिए विभिन्न साधन लगाए गए हैं। बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले और खाने-पीने के लिए स्टॉल लगे हैं।
गर्म कपड़ों से लेकर घर की सजावट के सामान व खिलौनों की दुकान भी लगाई गईं हैं।
इन सबके बीच महत्वपूर्ण बात ये है कि इस बार एटा महोत्सव की थीम कुंभ मेले पर आधारित है। लेकिन पर्यटन विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर ही जानकारी देने के लिए कोई मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रशासन की ओर से लगाए गए स्टॉलों में अधिकांश पर कोई जानकारी देने वाला ही नहीं है। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें