विश्व मजदूर दिवस पर शुक्रवार को जिले में कार्यक्रमों की धूम रही।
राजनीतिक दलों ने जहां मजदूरों को सम्मानित किया, वहीं दवा प्रतिनिधियों ने
मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मजदूर दिवस पर राजकीय
अवकाश घोषित करने की मांग की। दूसaरी ओर, मंडी समिति सभागार में जिला विधिक
सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मजदूर दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया
गया।
समाजवादी मजदूर सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को जीटी रोड स्थित कैंप
कार्यालय पर श्रमिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इंद्राज
यादव ने की। मुख्य अतिथि युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रजापति ने कहा
कि सरकार श्रमिकों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है।
संगठन के कार्यकर्ता श्रमिकों को योजनाओं के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर
संजीव यादव, सोनी यादव, विजयपाल सिंह, विचित्र पाल सिंह, सोनू यादव, फरीद
मियां, भगवानदास, राजकिशोर, राम खिलाड़ी, सोनम सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद
थे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गोष्ठी में सिविल जज भूपेंद्र राय
ने श्रमिकों को उनकी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। संजीव कुमार त्यागी ने
श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। न्यायिक अधिकारी अनिरुद्ध कुमार
तिवारी, राज वर्द्धन विसारिया, श्री रामनिवास यादव आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर हरीश गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि मौजूद थे।
इसके अलावा उत्तर
प्रदेश मेडीकल सेल्स रिप्रेंजेटिव एसोसिएशन के तत्वावधान में दवा
प्रतिनिधियों ने भी मजदूर दिवस मनाया। इस दौरान दवा प्रतिनिधियों ने शहर
में जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मजदूर दिवस पर अवकाश
घोषित करने की मांग की गई। इस मौके पर शैलेंद्र गौड़, प्रंशात मिश्रा, ललित
सिंह, विवेक दुबे, मोहित गुप्त, सुधीर राघव, राजेश वर्मा, प्रवीन मिश्रा,
शिवकुमार सिंह आदि मौजूद थे।