राजकीय इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते दिव्यांग बच्चे। संवाद
एटा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थियों की समेकित खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर रिले दौड़ में गोपाल और दीपशिखा ने सबसे तेज दौड़कर पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालय के 45 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पीयूष रावत ने किया। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता, रिले दौड़, कुर्सी दौड़ और रस्साकसी का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में विकास ने पहला, दूसरा दीपशिखा और मोहनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रिले दौड़ बालक वर्ग में गोपाल ने प्रथम, राहुुल ने दूसरा और आशिक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में दीपशिखा ने पहला, मोहनी यादव ने दूसरा और मोहनी ने तीसरे स्थान पर रहीं।
पोस्टर प्रतियोगिता में मोहनी यादव प्रथम, प्राची द्वितीय और दीपशिखा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता खिलाड़ियों को दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला समन्यवक गिरिजा शंकर, अनुज मिश्रा, संजीव कुमार उपाध्याय, मोहित कुमार, आजाद चंद्रशेखर आदि लोग मौजूद रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते दिव्यांग बच्चे। संवाद