फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार की चपेट में आई बाइक, एक की मौत, दो घायल

Fri, 05 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बालगढ़ी गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में महिला सहित 2 लोग घायल हुए हैं। मृतक व घायल जनपद हाथरस में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में सकरौली थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

गांव असन फिरोजाबाद निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि भाई सौरभ, भाभी लक्ष्मी और चचेरे भाई सनी कुशवाहा (28) बाइक से एक विवाह समारोह में शामिल होने हाथरस जा रहे थे। रास्ते में फिरोजाबाद-जलेसर मार्ग पर सकरौली थाना क्षेत्र में गांव बालगढ़ी के पास कार की चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सक ने सनी कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

एटा। कासगंज रोड पर आईटीआई के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव दौलतपुर सकीट निवासी प्रदीप ने बताया कि चाचा बबलेश कुमार, चाची रेशमा रिश्तेदारी में से दावत खाकर लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक कासगंज मार्ग पर आईटीआई के सामने पहुंची दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें चाचा-चाची के अलावा दूसरी बाइक पर सवार रक्षा और राधेश्याम निवासी रामनगर थाना रिजोर घायल हो गए। चीख-पुकीर सुनकर आसपास को लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। परिजन व पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाए। अन्य सड़क हादसों में अंकित व हरीसिंह निवासी हीरापुर थाना सिढ़पुरा, प्रेमलता व कौशल निवासी भगवंतपुर थाना बागवाला, गोपाल निवासी फिरोजबाद, नरसिंह गिरौरा, महेंद्र कोटला फिरोजाबाद, मानपाल सिंह निवासी लालगढ़ी और सारांश निवासी कमालपुर थाना सकीट, निशा, कृष्णा, अशोक, विनय व सोनू निवासी पवांस कोतवाली देहात घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन


- दीपक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें