गांव सिमरई में आग लगने के बाद घर की स्थिति।
- फोटो : गांव सिमरई में आग लगने के बाद घर की स्थिति।
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव सिमरई में शाॅर्टसर्किट से एक मकान में आग लग गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। एकत्रित हुए गांव वालों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सामान जलकर बर्बाद हो गया।
सिमरई के दीपक कश्यप का बेटा कई दिन से बीमार है। स्वास्थ्य लाभ न होने पर सोमवार की सुबह वह बेटे को लेकर एटा जा रहे थे। जैथरा पहुंचने पर फोन पर घर में आग लगने की जानकारी मिली। इस पर वह बस से उतरकर वापस गांव पहुंचे।
सुबह 8 बजे दीपक के घर से आग की लपटें और उठते धुएं का गुबार देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एकत्रित हुए लोगों ने पानी की बौछार, रेत-मिट्टी आदि के माध्यम से आग बुझा सके। आग बुझने तक घर में रखी वाशिंग मशीन, बिजली के उपकरण सहित अन्य सामान, कपड़े आदि जल गए।