फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तहसीलदार के साथ सिपाही ने की अभद्रता, वीडियो वायरल

Mon, 10 Feb 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
तहसीलदार के साथ बहस करते सीओ अशोक कुमार व अन्य पुलिसकर्मी।  - फोटो : तहसीलदार के साथ बहस करते सीओ अशोक कुमार व अन्य पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
एटा। एटा महोत्सव में पुलिसकर्मियों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात हरियाणवी नाइट में एक सिपाही के साथ ही पुलिसकर्मियों ने प्रवेश द्वार पर सदर तहसीलदार और उनके परिवार के साथ अभद्रता की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड पर स्थित सैनिक पड़ाव में इस समय राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी चल रही है। पुलिसकर्मियों की ओर से लगातार ही एटा महोत्सव के पंडाल और बनाई गई मेला चौकी में लापरवाही सामने आ रही है। कभी यह प्रशासनिक अधिकारियों से उलझ जाते हैं तो कभी जनता को धमकाते दिखाई देते हैं। रविवार रात हरियाणवी गायिका रेणुका पवार का कार्यक्रम हुआ। यहां प्रवेश के लिए प्रशासन की ओर से पास जारी किए गए थे। कार्यक्रम देखने के लिए तहसीलदार सदर संदीप सिंह जब परिवार के साथ पंडाल के गेट पर पहुंचे, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके परिवार को रोक लिया।
तहसीलदार ने बताया तो उनसे एक सिपाही ने ही बहस करना शुरू कर दी। हद तब हो गई जब सीओ सिटी अशोक कुमार के सामने ही अन्य पुलिसकर्मी तहसीलदार के साथ बहस करते रहे। इतना ही नहीं तहसीलदार के परिवार के लोगों के साथ भी पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। इसी बीच परिवार के साथ आया एक बालक बहस को देखकर बुरी तरह से रोने लगा। यह आलम देखकर वहां खड़े अन्य लोग कहते दिखाई दिए कि जब अधिकारियां के साथ पुलिसकर्मी इस प्रकार का व्यवहार करते हैं तो जनता के साथ क्या करेंगे। तहसीलदार और पुलिसकर्मियों के मध्य बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सीओ बोले, मेले से पुलिस को हटवा दें...
तहसीलदार के साथ सीओ के सामने सिपाही तो बहस कर ही रहा था, एक इंस्पेक्टर भी नसीहत देता दिखाई दे रहा है। इंस्पेक्टर ने कहा कि आपकी कोई भी टिप्पणी ठीक नहीं है, जाइए अपना काम कीजिए। तहसीलदार ने कहा कि परिचय देने के बाद भी पुलिसकर्मी इस प्रकार का बर्ताव कर रहे हैं। इस पर सीओ अशोक कुमार बोले कि पुलिस को मेले से हटवा देते हैं, व्यवस्था आप संभाल लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें