फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा और भगवान विष्णु के मंदिर में चोरी

Sat, 06 Feb 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात चोरों ने नगर के दो मंदिरों पर धावा बोल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार और मंगलवार की रात को भी दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुईं थीं। लगातार हो रही चोरी की वारदात से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला तिवारियान स्थित कस्बा के प्रमुख माता दुर्गाजीमंदिर में शुक्रवार रात लोहे का गेट काट कर चोर मंदिर में घुस गए। मंदिर में रखे दानपात्र से हजारों रुपये की नकदी, बाहर टंगे पीतल के सात घंटे चोरी करने के बाद मां दुर्गा मंदिर के मुख्य दरवाजे की कुंडी को तोड़कर सोने की नथ, बिंदी, चांदी का छत्र, तीन पीतल की मूर्तियां, दो हजार रुपये कैश, दीपक, घंटी और वस्त्र चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर नजदीक बने भगवान विष्णु मंदिर पहुंचे। यहां दरवाजा तोड़ने का प्रयास विफल रहने पर भाग निकले। शनिवार सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो वारदात पता चला। इससे पूर्व सोमवार की रात चोरों ने शहनौआ रोड स्थित धर्मशाला मंदिर की कुंडी काटकर पीतल के घंटा, नकदी, सामान चोरी कर लिया। मंगलवार रात भी चोरों ने मंदिर के बाहर पथवारी मंदिर से पीतल के घंटे चोरी कर गेट तोड़ने का प्रयास किया था। मंदिर के पुजारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें