फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच-समझकर निकलें आज, सफर करना होगा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अगर आप मंगलवार को सफर करना चाह रहे हैं तो सोच-समझकर ही घर से निकलिए। एटा डिपो से 40 रोडवेज बसें अलीगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री की रैली में भेजी र्गइं हैं। जिसके बाद डिपो के पास चालू हालत में कुल 15 बसें ही बची हैं। ऐसे में आपको अपने गंतव्य के लिए बस मिलना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

एटा डिपो के पास कुल 115 बसें निगम की हैं। जिनमें से 60 बसें खराब हालत में वर्कशॉप में खड़ी हैं। जबकि 55 बसों के सहारे परिवहन व्यवस्था चलाई जा रही है। मंगलवार को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इसमें एटा डिपो की 40 बसें लगाई गई हैं। जिन्हें सोमवार को ही रवाना कर दिया गया। ऐसे में रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पीएम के कार्यक्रम के बाद मंगलवार शाम से बसें एटा आना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें