फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक दिन की सीडीओ, एसडीएम बनीं छात्राएं

विज्ञापन
विकास भवन में अ​धिकारियों से बात करतीं एक दिन की सीडीओ अंजलि। स्रोत विकास विभाग
विज्ञापन
एटा/जलेसर। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को अलग-अलग विद्यालयों की छात्राओं को एक दिन की सीडीओ, एसडीएम, बीडीओ बनाकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुनावली की छात्रा अंजजि को एक दिन की सीडीओ बनाया गया। पद ग्रहण करने के बाद अंजलि ने विकास भवन के सभी कर्मचारियों का परिचय लिया। साथ ही बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक रामलखन एवं वार्डन रेनू सिंह व शिक्षिका सविता निर्मल सहित तमाम विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पसियापुर ब्लाॅक जलेसर में एक दिन के लिए कक्षा 8 की छात्रा रिचा को बीडीओ बनाया गया। इस दौरान प्रभारी वार्डन बबली शाक्य, विनीता राजपूत, भारती पाल, लक्ष्मी साहू आदि लोग मौजूद रहे।
एक दिन की एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
अलीगंज। एक दिन की एसडीएम बनीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा ईशा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आवास, जमीन, गांधी मूर्ति की साफ सफाई, एसडीएम कोर्ट से नकल और जलभराव की शिकायतें उन्हें मिलीं। ईशा ने कहा कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। इस दौरान एसडीएम जगमोहन गुप्ता, शिक्षिका शिखा, सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें