फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाने गए किशोर पर किया फायर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में रविवार रात दावत खाने गए एक किशोर को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया है। परिजन ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। गावं किशनपुर निवासी प्रमोद ने बताया कि रविवार को गांव निवासी सुभाष के घर एक बच्चे के नामकरण संस्कार की दावत चल रही थी। इसमें 16 वर्षीय पुत्र शिवम दावत खाने गया था। वहां मिले गांव के ही अंकित ने उसे तमंचे से गोली मार दी जो उसके सिर में लगी।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने शिवम के घायल होने की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे लेकर अलीगंज सीएचसी पहुंचे। यहां से उसे एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से रात को ही उसे आगरा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय पाल सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी ने की थी हर्ष फायरिंग
गांववालों के मुताबिक नामकरण की दावत में आरोपी द्वारा वहां तमंचे से हर्ष फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था। नशे की हालत में ही उसने शिवम को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें