फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार से बच्ची की मौत, दो डेंगू पॉजिटिव मरीज और मिले

Sun, 22 Oct 2023 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बुखार के बीच डेंगू के पीड़ित भी बड़ी संख्या में निकल रहे हैं। वहीं माैतें भी लगातार हो रहीं है। शनिवार को दस माह की बच्ची की मौत हो गई। उसे सर्दी के साथ बुखार की समस्या था। वहीं दो व्यक्ति डेंगू एलाइजा जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कासगंज जनपद के गांव धर्मपुर निवासी विनोद कुमार की 10 माह की बेटी सृष्टि की सांसें सर्दी के कारण तेज गति से चलने लगीं। उसे तीन दिन पूर्व शहर के ठंडी सड़क स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। विनोद ने बताया उसे वहां निमोनिया बताया गया। इस दौरान बुखार भी आने लगा। शनिवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी, तो चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दे दी। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर गए। जहां चिकित्सक ने मृत बता दिया।
उधर, शनिवार को अवागढ़ निवासी 40 वर्षीय अरविंद डेंगू एलाइजा जांच में पॉजिटिव आया। बताया गया कि तीन दिन से इसे बुखार आ रहा था। वहीं मिरहची निवासी 19 वर्षीय सुमन डेंगू पॉजिटिव आई। उसे भी चार दिन से बुखार की समस्या थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गादुरी व सुल्तानपुर में शिविर लगाए गए। इस दौरान 499 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि 168 मरीजों की मलेरिया की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 43 बुखार पीड़िताें की डेंगू कार्ड से जांच हुई, इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। 22 बुखार पीड़ितों के सैंपल डेंगू एलाइजा जांच करने के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी बुखार पीड़ितों की भीड़ रही। फिजीशियन कक्ष में 80 बुखार के पीड़ित देखे गए। जबकि बाल रोग विभाग में 21 बुखार के पीड़ित पहुंचे। यहां एक बच्चे को वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें