फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोदाम में गेहूं का भूसा, गोवंशों काे पराली का खिलाया जा रहा

Sun, 22 Oct 2023 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के ब्रज प्रांत अध्यक्ष ने गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में गेहूं का भूसा रखा मिला। जबकि गोवंशों को पराली का भूसा खिलाया जा रहा था। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। ब्रज प्रांत अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान शनिवार को अस्थायी गोआश्रय स्थल पवांस व मलावन विकास खंड सकीट पहुंचे। उन्होंने बताया कि पवांस गोशाला में कुल 97 गोवंश हैं। हरे चारे की व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। सफाई व्यवस्था ठीक थी। पराली का भूसा खिलाया जा रहा था जबकि गेहूं का भूसा दिखावे के लिए रखा हुआ था। चौकीदार रमेश चंद्र ने बताया कि एक बार में 97 गोवंशो को 15 किलो रातब डाला जा रहा है। ब्रज प्रांत अध्यक्ष ने बताया कि इसी तरह अस्थायी गोआश्रय स्थल मलावन में हरा चारा और पराली मिलाकर दोपहर में 2 बजे डाला जा रहा था। केयर टेकर रामतीर्थ ने बताया कि गोशाला में कुल 250 गोवंश हैं। भूसा बिल्कुल नहीं डाला जा रहा है। इस दौरान विहिप गोरक्षा विभाग की ओर से गोशाला में रातब दान दिया गया। विहिप के कुलदीप यादव, रामतीर्थ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें