फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूताओं को डाइट देने में हो रही धांधली

Wed, 15 Feb 2017 12:12 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
‌मह‌िला अस्पताल में दाख‌िल प्रसूता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जिला महिला चिकित्सालय में प्रसूता के भोजन में भी धांधली की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मनमानी और लापरवाही के चलते मरीजों को मानक के अनुसार अस्पताल में डाइट नहीं परोसी जा रही। इसके चलते प्रसूता की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। यही नहीं डॉकटर के पास रोगी को परोसे जाने वाले भोजन का मेन्यू तक नहीं है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने महिला जिला अस्पताल जाकर इसकी पड़ताल की।  
विज्ञापन

चिकित्सालय में प्रसूता को नियमानुसार नाश्ते में पैकेट बंद दूध, बिस्किट, ब्रेड स्लाइस मिलना चाहिए लेकिन अस्पताल में मेन्यू को दरकिनार कर नाश्ते में ब्रेड की चार स्लाइस और चाय पिला कर काम चलाया जा रहा है। दूध सिर्फ एक बार मिलता है। लंच मेन्यू में दाल रोटी, चावल, दो हरी सब्जी परोसने का प्रावधान है, लेकिन यहां केवल दाल, आलू की सब्जी, चार सूखी रोटी से काम चल रहा है। दो सब्जियों के नाम पर डिनर में प्रसूता को सूखे आलू और रसीले आलू की सब्जी के साथ रोटियां खिलाई जा रहीं हैं।


खाना बाहर से मंगाना पड़ता है
- गुलरिया नगला पिलुआ निवासी मुकेश की पत्नी संगीता को बेटी हुई है। बोली, प्रसव के बाद एक बार दूध ब्रेड मिला। सूखी लंच में रोटी और दाल मिलती है। चावल व हरी सब्जी नहीं मिली। भूख लगने पर चाय और खाना बाहर से मंगाना पड़ता है।
विज्ञापन

- चमकरी निवासी अमित की पत्नी रचना रविवार रात बेटी हुई। रचना ने बताया कि एक बार दूध और ब्रेड मिला है। भोजन की व्यवस्था ठीक है। मैने घर से खाना और दूध घर मंगाकर खाया है। सुबह चाय के साथ के ब्रेड की स्लाइस मिली थी।
- बागवाला गणेशपुर निवासी रामसेवक की पत्नी विनीता ने कहा प्रसव के बाद चाय व ब्रेड दिए गए। लंच में आलू, दाल, सूखी रोटी खाने को मिलीं। डिनर में आलू की रसीली सब्जी और सूखी रोटी मिली। चावल और हरी सब्जियां नहीं परोसी गईं।  

किसी महिला ने दूध और चावल या अन्य भोजन नहीं मिलने शिकायत नहीं की है। एक-दो रोगियों की डिमांड पर अंडे की उपलब्धता संभव नहीं है। दाल के साथ हरी सब्जी प्रावधान है। मरीज के शिकायत करने पर कार्रवाई होगी। मेन्यू चस्पा है।  
विज्ञापन

- डा0 बृजेश राठौर, सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें