फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑक्सीजन प्लांट का ताला तोड़कर जनरेटर की बैट्री चोरी

Tue, 03 Sep 2024 09:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में लगातार चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चोरों ने ऑक्सीजन प्लांट का ताला ताेड़कर जनरेटर की बैट्री चोरी कर ली। बीते माह सीबीसी मशीन वहां से चोरी हुई थी। बाद में वह आ गई, लेकिन मामले में सोमवार की देर शाम कोतवाली में अज्ञात में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बनी पैथोलॉजी विभाग से 3 अगस्त 5 लाख कीमत की सीबीसी मशीन चोरी हो गई थी। मशीन चोरी होने के बाद से कार्रवाई करने की बात कही गई। छह दिन बाद यानि 9 अगस्त को मशीन एक कक्ष में रखी मिली थी कॉलेज प्रशासन ने जांच की। मामले में सोमवार को सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं सोमवार को एमसीएच विंग के पास लगे ऑक्सीजन प्लांट का ताला तोड़कर किसी ने जनरेटर की बैट्री चोरी कर ली है। मामले की जानकारी पर सीएमएस ने प्लांट का निरीक्षण किया। बताया गया कि जनरेटर में लगे लॉक को भी तोड़ा गया। इसके बाद बैट्री चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें