फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गैंगस्टर ने की थी चोरी, पिस्टल व अन्य सामान बरामद

Thu, 27 Nov 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा। संवाद
विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की में 25 नवंबर को चोरी हो गई। पीड़ित के घर से अज्ञात लोग एक पिस्टल, मैगजीन, कारतूस व गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले ही 13 प्राथमिकी दर्ज हैं। निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल व चोरी किया गया अन्य सारा सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मोहल्ला खिड़की में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 18 घंटे के अंदर ही पता लगा लिया। इसके बाद आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा निवासी मोहल्ला रायान कस्बा व थाना अवागढ़ को गिरफ्तार भी कर लिया। इसकी निशानदेही पर चोरी की गई एक लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस, 2 मंगलसूत्र, एक जोड़ी कानों के सुई धागा, 6 लेडीज व 1 जेंट्स अंगूठी, 2 लोकेट, 2 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी बिछिया और 390 रुपये बरामद किए हैं।
एएसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही 13 प्राथमिकी दर्ज हैं। इसमें हत्या का प्रयास, चोरी, लूट व गैंगस्टर सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। आरोपी कस्बा का ही होने के कारण गली-मोहल्ले में घूमकर रेकी करता है। इसके बाद मौका मिलते ही घटना को अंजाम दे देता है। ऐसा ही इस मामले में किया और घर के पीछे तालाब की ओर से आकार टिन का दरवाजा तोड़कर घर में घुसा और चोरी कर ली।
विज्ञापन

मोहल्ले के ही कुछ व्यक्तियों ने सहयोग करते हुए बताया कि आरोपी को घटना के समय उधर आते-जाते देखा गया था। अवागढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए बिना किसी इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें